Retrofitting scooty will be given needy disabled people of the state

MP: प्रदेश के सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को दी जायेगी रेट्रोफिटिंग स्कूटी – मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत 161 दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी तथा 89 दिव्यांगों को लैपटॉप का वितरण भी किया

दिव्यांगों के लिये बनी 50 लाख रूपये लागत की एनी स्मार्ट क्लास का लोकार्पण भी हुआ

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित रेडक्रास सोसायटी के सेवा प्रकल्पों के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश के हर एक जरूरतमंद दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। सेवा के कार्यों में दानदाताओं का हमेशा से अच्छा सहयोग मिलता रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज इंदौर में रेडक्रास सोसायटी के अनेक प्रकल्पों का लोकार्पण किया। इंदौर के रेडक्रास हॉस्पिटल एमओजी लाईन में आयोजित कार्यक्रम में जनसहयोग से 2.50 करोड़ रूपये लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा डायलिसिस, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया के उपचार हेतु सेंटर “प्रकल्प सुश्रुत” अस्पताल का लोकार्पण किया गया। 16000 वर्गफीट में निर्मित इस सेंटर की लागत 2 करोड़ रूपये है। अस्पताल में 20 डायलिसिस मशीन युक्त एक वार्ड, 20 बेड का थैलेसीमिया एवं सिकल सेल वार्ड, पीड़ित मरीजों का ब्लड ट्रांसफ्यूजन, निःशुल्क रक्त जांच सुविधा उपलब्ध है। उक्त अस्पताल का निर्माण दानदाताओं से प्राप्त सहयोग राशि से किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ इंदौर में 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित एनी स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। थिंकर बेल लेर्ब्स बेंगलोर के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए एनी स्मार्ट क्लास प्रारंभ की जा रही है। ऐनी दुनिया का पहला ब्रेल साक्षरता उपकरण है, जो दृष्टिबाधित लोगों को इंटरएक्टिव सामग्री के माध्यम से ब्रेल में पढ़ना-लिखना, टाईप करना सीखने में मदद करता है।
कार्यक्रम में चौहान ने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु सहयोग करने के उद्देश्य से दानदाताओं के सहयोग से 161 रेट्रोफिटिंग स्कूटी का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 89 दिव्यांगों को 35 लाख रूपये के लैपटाप भी वितरित किये। कार्यक्रम में अतिकुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक न्यूट्रीशियन किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 2500 अतिकुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक न्यूट्रीशियन किट का भारतीय रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भण्डारी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी, दानदाता आदि मौजूद थे।

×
Date : 01 October 2023 Posted By : EDITOR
MP: प्रदेश के सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को दी जायेगी रेट्रोफिटिंग स्कूटी – मुख्यमंत्री चौहान
News Image

 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत 161 दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी तथा 89 दिव्यांगों को लैपटॉप का वितरण भी किया

दिव्यांगों के लिये बनी 50 लाख रूपये लागत की एनी स्मार्ट क्लास का लोकार्पण भी हुआ

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित रेडक्रास सोसायटी के सेवा प्रकल्पों के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश के हर एक जरूरतमंद दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। सेवा के कार्यों में दानदाताओं का हमेशा से अच्छा सहयोग मिलता रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज इंदौर में रेडक्रास सोसायटी के अनेक प्रकल्पों का लोकार्पण किया। इंदौर के रेडक्रास हॉस्पिटल एमओजी लाईन में आयोजित कार्यक्रम में जनसहयोग से 2.50 करोड़ रूपये लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा डायलिसिस, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया के उपचार हेतु सेंटर "प्रकल्प सुश्रुत" अस्पताल का लोकार्पण किया गया। 16000 वर्गफीट में निर्मित इस सेंटर की लागत 2 करोड़ रूपये है। अस्पताल में 20 डायलिसिस मशीन युक्त एक वार्ड, 20 बेड का थैलेसीमिया एवं सिकल सेल वार्ड, पीड़ित मरीजों का ब्लड ट्रांसफ्यूजन, निःशुल्क रक्त जांच सुविधा उपलब्ध है। उक्त अस्पताल का निर्माण दानदाताओं से प्राप्त सहयोग राशि से किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ इंदौर में 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित एनी स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। थिंकर बेल लेर्ब्स बेंगलोर के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए एनी स्मार्ट क्लास प्रारंभ की जा रही है। ऐनी दुनिया का पहला ब्रेल साक्षरता उपकरण है, जो दृष्टिबाधित लोगों को इंटरएक्टिव सामग्री के माध्यम से ब्रेल में पढ़ना-लिखना, टाईप करना सीखने में मदद करता है।
कार्यक्रम में चौहान ने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु सहयोग करने के उद्देश्य से दानदाताओं के सहयोग से 161 रेट्रोफिटिंग स्कूटी का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 89 दिव्यांगों को 35 लाख रूपये के लैपटाप भी वितरित किये। कार्यक्रम में अतिकुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक न्यूट्रीशियन किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 2500 अतिकुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक न्यूट्रीशियन किट का भारतीय रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भण्डारी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी, दानदाता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]