Gadkari will become the world's largest automobile manufacturer

भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन जाएगा : गडकरी

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बनने की ओर अग्रसर है। प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, भारत ने अगले तीन से चार वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक बनने का लक्ष्य रखा है। यह बयान उस पृष्ठभूमि में आया है जब भारत पिछले साल जापान को पछाड़कर चीन और अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन गया। नितिन गडकरी ने हाल ही में बताया था कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की है। यह केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करता है। मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र का आकार दोगुना होकर 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। चेक गणराज्य में प्राग की अपनी यात्रा में नितिन गडकरी ने स्कोडा एच’सिटी हाइड्रोजन बस में टेस्ट राइड की थी। गडकरी स्काई बस की टेस्ट राइड के लिए शारजाह में रुके, जो एलिवेटेड रेल केबल सिस्टम पर चलती है।

×
Date : 06 October 2023 Posted By : EDITOR
भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन जाएगा : गडकरी
News Image

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बनने की ओर अग्रसर है। प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, भारत ने अगले तीन से चार वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक बनने का लक्ष्य रखा है। यह बयान उस पृष्ठभूमि में आया है जब भारत पिछले साल जापान को पछाड़कर चीन और अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन गया। नितिन गडकरी ने हाल ही में बताया था कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की है। यह केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करता है। मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र का आकार दोगुना होकर 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। चेक गणराज्य में प्राग की अपनी यात्रा में नितिन गडकरी ने स्कोडा एच'सिटी हाइड्रोजन बस में टेस्ट राइड की थी। गडकरी स्काई बस की टेस्ट राइड के लिए शारजाह में रुके, जो एलिवेटेड रेल केबल सिस्टम पर चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]