मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले प्रियंका गांधी ने

धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि अब शिशुपाल का घड़ा भर चुका है, इसलिए कृष्ण बन जाओ और उसे अलग कर दो। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ में जन आक्रोश सभा में प्रियंका गांधी ने धार्मिक दृष्टांतों की खूब चर्चा की और महिलाओं से कहा कि वे रुक्मणी की तरह अपने लिए रास्ता खोजें। मतदाताओं से कहा कि कृष्ण के रूप में शिशुपाल को अलग कर दें, खत्म कर दें। शिशुपाल की गलतियों का घड़ा भर चुका है। भगवान कृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियों को माफ कर दिया था और उसके बाद दंड दिया था। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि बीते 18 साल में इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं। मगर, इन घोटालेबाजों के यहां कोई भी जांच एजेंसी नहीं भेजी गई। जबकि, इन जांच एजेंसियों को सबके घर भेज दिया जाता है। किसी ने उनके खिलाफ बोला और वहां ईडी पहुंच जाती है। फिल्म के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है। मगर, यहां के अधिकारियों और नेताओं के यहां ईडी नहीं पहुंची। प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा, क्या लगता है, इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है, वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा।प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा, क्या लगता है, इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है, वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा। प्रियंका गांधी ने राज्य में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा पोषाहार, मिडडे मील, एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, नौकरी, कारम डेम में भी घोटाला हुआ है। यहां व्यापम घोटाले में तो 50 से अधिक लोगों की मौत तक हुई है। सवाल है, क्या इन्होंने इसकी जांच कराई ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. में दूध की दुकानें खुलेंगी, शराब की बंद होगी मुख्यमंत्री ने 104.72 करोड़ के कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण नर्मदापुरम में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज भोपाल : माँ नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते […]

MP: चैतन्य है मां नर्मदा की धारा, इसके दर्शन से होते हैं सभी धन्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चैतन्य है मां नर्मदा की धारा, इसके दर्शन से होते हैं सभी धन्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के कुल 48 लाख हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में से 40 लाख हैक्टेयर माँ नर्मदा है सिंचित प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई […]