Priyanka Gandhi fiercely attacks Madhya Pradesh government

मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले प्रियंका गांधी ने

धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि अब शिशुपाल का घड़ा भर चुका है, इसलिए कृष्ण बन जाओ और उसे अलग कर दो। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ में जन आक्रोश सभा में प्रियंका गांधी ने धार्मिक दृष्टांतों की खूब चर्चा की और महिलाओं से कहा कि वे रुक्मणी की तरह अपने लिए रास्ता खोजें। मतदाताओं से कहा कि कृष्ण के रूप में शिशुपाल को अलग कर दें, खत्म कर दें। शिशुपाल की गलतियों का घड़ा भर चुका है। भगवान कृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियों को माफ कर दिया था और उसके बाद दंड दिया था। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि बीते 18 साल में इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं। मगर, इन घोटालेबाजों के यहां कोई भी जांच एजेंसी नहीं भेजी गई। जबकि, इन जांच एजेंसियों को सबके घर भेज दिया जाता है। किसी ने उनके खिलाफ बोला और वहां ईडी पहुंच जाती है। फिल्म के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है। मगर, यहां के अधिकारियों और नेताओं के यहां ईडी नहीं पहुंची। प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा, क्या लगता है, इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है, वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा।प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा, क्या लगता है, इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है, वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा। प्रियंका गांधी ने राज्य में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा पोषाहार, मिडडे मील, एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, नौकरी, कारम डेम में भी घोटाला हुआ है। यहां व्यापम घोटाले में तो 50 से अधिक लोगों की मौत तक हुई है। सवाल है, क्या इन्होंने इसकी जांच कराई ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल दो चरणों में होगा सम्मेलन, कृषि नवाचारों पर होगी वैश्विक चर्चा भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 […]

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण को किया भूमि-पूजन उद्योगों के उजालों से रौशन हो रहा हमारा मध्यप्रदेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा – इन्दौर को […]