Chauhan has left no stone unturned in the development of Gwalior.

ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है: मुख्यमंत्री चौहान

 

ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्वालियर अद्भुत शहर है। ग्वालियर गालव ऋषि की पावन तपो भूमि, संगीत सम्राट तानसेन की साधना स्थली, महारानी लक्ष्मी बाई के आत्मसमर्पण की धरा, राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कर्म भूमि रही है। मैं इन सभी महान विभूतियों को प्रणाम करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली ग्वालियर के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर जिले में 622.80 करोड़ रूपए की सोनपुरा सिंचाई परियोजना, 368.01 करोड़ रूपए की पावा बांध परियोजना, स्वर्ण रेखा नदी पर द्वितीय चरण में 7.42 कि.मी. लंबी 926.21 करोड़ रूपए की (महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई चौकी एबी रोड तक) 4 लेन एलीवेटेड रोड, अमृत 2.0 के अंतर्गत 376.04 करोड़ रूपये लागत की चंबल नदी से पेयजल आपूर्ति योजना का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 242 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर की जनता को सौगातों के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]