Congress MLA Sachin Birla joins BJP

कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को रविवार को एक बड़ा झटका लाग, जब कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीते काफी समय से बिरला भाजपा के कार्यक्रमों में भी नजर आ रहे थे। बिरला साथ ही कांग्रेस से दूरी बनाए हुए थे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक सचिन बिरला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष रविवार को भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर बिरला का स्वागत किया। विधायक सचिन बिरला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनहितैषी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]