Kamalnath is getting Tantric puja done at the cremation ground

MP Election 2023: CM बनने के लिए क्या कमलनाथ करवा रहे हैं शमशान घाट तांत्रिक पूजा ?

 

MP Election 2023: CM बनने के लिए क्या कमलनाथ करवा रहे हैं शमशान घाट तांत्रिक पूजा ?

उज्जैन में एक तांत्रिक ने आधी रात को श्मशान घाट में चिताओं के बीच कमलनाथ की फोटो रखकर तंत्र क्रिया की। तांत्रिक ने कहा कि हम कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए तंत्र साधना कर रहे हैं। शमशान घाट तांत्रिक पूजा यह तंत्र क्रिया इसीलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे 6 तांत्रिक रात के सन्नाटे में शमशान घाट पर बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना के साथ धधकती चिताओं के बीच कमलनाथ की फोटो लेकर मंत्रोच्चार करते नजर आ रहे है. तंत्र क्रिया के दौरान उनके पास पुतलियां, हवन सामग्री, नींबू और शराब भी रखी हुई दिखाई दे रही है.

उज्जैन : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए कथित तौर पर तांत्रिक पूजन का मामला गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो कमलनाथ का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि लोकतंत्र में उनका भरोसा नहीं है और यही कारण है कि तांत्रिक पूजन करा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें तांत्रिक क्रिया को दिखाया गया है। कमलनाथ की सामने की तरफ तस्वीर भी रखी है। नींबू आदि भी रखा है। यही कारण है कि इसे कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए तांत्रिक पूजा कराया जाना बताया गया है। यह पूजन उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर चल रहा है। वीडियो महाकाल की नगरी उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है. ये तंत्र किया कमलनाथ की जीत के लिए की गई. ये दावा खुद तंत्र साधक भय्यू महाराज कर रहे हैं.


इसी को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने तंज कसते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है।
उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। तुम श्मशान घाट में पूजा करने वालों, कैसे भला होगा देश में, प्रदेश का, प्रदेश की जनता का। अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो न, महाकाल महाराज के दरबार में।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप किया है कांग्रेस ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]