Now TATA Group will make iPhone in India

IT मंत्री का बड़ा बयान, अब TATA ग्रुप भारत में बनाएगा iPhone

 

नई दिल्ली : टाटा ग्रुप अब भारत में आईफोन बनाएगा। टाटा ग्रुप के साथ विस्ट्रॉन फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि टाटा ग्रुप ढाई साल के अंदर डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट के लिए भारत में एप्पल आईफोन बनाना शुरू कर देगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “@GoI_MeitY ग्लोबल इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के विकास में पूरी तरह से समर्थन में खड़ा है। ये उन ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स का समर्थन करेगा, जो भारत को अपना विश्वसनीय विनिर्माण और प्रतिभा भागीदार बनाना चाहते हैं। भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स पावर बनाने के पीएम मोदी के लक्ष्य को साकार करना चाहते हैं। विस्ट्रॉन का ऑपरेशन संभालने के लिए टाटा टीम को बधाई।”
विस्ट्रॉन फैक्ट्री कर्नाटक के साउथईस्ट में है। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च 2024 तक विस्ट्रॉन इस फैक्ट्री से करीब 1.8 बिलियन डॉलर के Apple iPhone बनाएगी। टाटा इस फैक्ट्री में ग्लोबल मार्केट के लिए iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

A Galaxy of Stars: PUMA’s Tribute to RCB’s Back-to-Back Champions Features Kohli and Patidar in Starring Roles

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱A Galaxy of Stars: PUMA’s Tribute to RCB’s Back-to-Back Champions Features Kohli and Patidar in Starring Roles Bengaluru : Sports brand PUMA India celebrated Royal Challengers Bengaluru’s second successive IPL title with a powerful visual featuring cricket icon Virat Kohli and captain Rajat Patidar hoisting giant golden stars, following the […]

एयरटेल (Airtel) ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एयरटेल (Airtel) ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार नई दिल्ली । भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा है […]