Toyota will soon increase its production

टोयोटा जल्द ही बढाएगी अपना प्रोडक्‍शन

नई दिल्ली । टोयोटा कंपनी ने इंडिया में अपनी प्रोडक्‍शन कैपेसिटी बढ़ाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में जल्द ही टोयोटा का प्रोडक्‍शन बढ़ने जा रहा है। जापान मोबिलिटी शो के दौरान टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के बोर्ड मेंबर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट योइची मियाजाकी ने कहा कि इंडिया के दोनों प्लांट्स पूरी कैपेसिटी के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कैपेसिटी बढ़ाने के लिए नया निवेश करने को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। मियाजाकी ने कहा कि कोविड के बाद इंडियन मार्केट में तेजी से बदलाव देखने को मिला है और देश में हाई सेगमेंट की कारों की मांग भी बेहद बढ़ गई है।
कोरोना के बाद दूसरे देशों के मुकाबले इंडिया में ऑटोमोबाइल मार्केट ने काफी बढ़त ले ली है और देश में कारों की मांग काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए कंपनी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रोडक्‍शन कर रही है। मियाजाकी ने कहा कि ये हमारे लिए अच्छी बात है कि देश में बड़ी कारों की मांग बढ़ रही है। इससे स्पष्ट है कि कार बाजार ग्रो कर रहा है। गौरतलब है कि टोयोटा किर्लोस्कर, टोयोटा मोटर कंपनी और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है।
कंपनी के दो प्लांट हैं और इनकी प्रोडक्‍शन कैपेसिटी सालाना आधार पर 3.42 लाख यूनिट्स है। लेकिन कारों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी को अब तीसरा प्लांट लगाने के बारे में विचार करना पड़ रहा है। यदि ऐसा होता है और कंपनी अपना तीसरा प्लांट भी देश में लगाती है तो इसका सबसे बड़ा असर कंपनी की कारों के वेटिंग पीरियड पर होगा। टोयोटा के देश में फिलहाल दो प्लांट्स हें और दोनों पूरी कैपेसिटी के साथ ऑपरेट कर रहे हैं।

×
Date : 03 November 2023 Posted By : EDITOR
टोयोटा जल्द ही बढाएगी अपना प्रोडक्‍शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]