The condition of Delhi residents is becoming miserable pollution

प्रदूषण से दिल्ली वासियों का हाल हुआ बेहाल

 

प्रदूषण से दिल्ली वासियों का हाल हुआ बेहाल

विजिबिलिटी लो होने से डायवर्ट हुईं फ्लाइट्स

नई दिल्ली : ठंड और बारिश से अनुमान था कि दिल्ली में हवा की क्वालिटी में सुधार होगा, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है| दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से खराबतर श्रेणी में दर्ज किया गया है| लो विजिबिलिटी के चलते दिल्ली आने वाली फ्लाट्स को डायवर्ट करना पड़ा है|
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक श्रेणी बहुत खराब में दर्ज की गई है| दिल्ली की हवा में स्मॉग की मात्रा अधिक होने के कारण लो विजिबिलिटी है| इसके चलते दिल्ली आनेवाली कुछ फ्लाइट्स को जयपुर और अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है| जानकारी अनुसार लो विजिबिलिटी के चलते दिल्ली आनेवाली विस्तारा की तीन फ्लाइट्स को जयपुर और अहमदाबाद डायवर्ट किया गया| इनमें से दो फ्लाइट्स को जयपुर जबकि अहमदाबाद से दिल्ली आ रही फ्लाइट को वापस अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किया गया|
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार सुबह 6 बजे के करीब आनंदविहार इलाके में एक्यूआई 388 दर्ज किया गया था| अशोक विहार में एक्यूआई 386 दर्ज किया गया| इसके बाद सुबह 11 बजे के करीब आईटीआई जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 दर्ज की गई है| ओखला इलाके में एक्यूआई 295 दर्ज किया गया है| इसी तरह पंजाबी बाग में 276, मुंडका में 272, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम क्षेत्र में 271, आनंदविहार व आस-पास के क्षेत्र में 240, मंदिर मार्ग में 233 और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के आस-पास क्षेत्र में एक्यूआई 217 दर्ज किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]