Vishnudev Sai becomes CM of Chhattisgarh

पीएम मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के सीएम

-राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने दिलाई शपथ

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने शपथ ली। इसके साथ ही अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आज बुधवार 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर अरुण साव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही आदिवासी समाज के दिग्गज माने जाने वाले नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता भी मौजूद थे।
मोदी का मुखौटा पहने नजर आए अनेक लोग
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जहां विष्णुदेव साय शपथ ले रहे थे, वहीं सामने काफी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इन्हीं लोंगों में अनेक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए नजर आए। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की आम जनता, भाजपा कार्यकर्ता और अनेक कद्दावर नेता पहुंचे थे। समारोह में मोदी की मौजूदगी को लेकर सभी में काफी उत्साह था।

×
Date : 14 December 2023 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के सीएम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]