PM Narendra Modi Vikas Bharat Sankalp Yatra on 16th December

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की सूचना- शिक्षा-संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे

 

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की पांच राज्यों – मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना राजस्थान और मिजोरम में सूचना- शिक्षा -संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे। सभी राज्य प्रभारियों को अपने-अपने राज्यों में उपयुक्त स्थान चयन करने और प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये टू-वे-लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उददेश्यों को जन-जन तक ले जाने के लिये विशेष रूप से डिजाइन की गई 366 आईईसी वेन उपलब्ध कराई गई है। ये वैन नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जायेंगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें आडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पेम्फलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेगी जो केन्द्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगी। इन आईईसी वैन का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत होगा। प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रसारित किया जायेगा। संकल्प वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन होगा। फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही “मेरी कहानी मेरी जुबानी” कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों का उल्लेख होगा। वे अपने अनुभव सुनायेंगे और इस प्रकार योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारी की गई हैं। यात्रा के सभी रूटों पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।

×
Date : 15 December 2023 Posted By : EDITOR
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की सूचना- शिक्षा-संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे
News Image

 

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को "विकसित भारत संकल्प यात्रा" की पांच राज्यों - मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना राजस्थान और मिजोरम में सूचना- शिक्षा -संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे। सभी राज्य प्रभारियों को अपने-अपने राज्यों में उपयुक्त स्थान चयन करने और प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये टू-वे-लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उददेश्यों को जन-जन तक ले जाने के लिये विशेष रूप से डिजाइन की गई 366 आईईसी वेन उपलब्ध कराई गई है। ये वैन नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जायेंगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें आडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पेम्फलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेगी जो केन्द्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगी। इन आईईसी वैन का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत होगा। प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रसारित किया जायेगा। संकल्प वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन होगा। फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही "मेरी कहानी मेरी जुबानी" कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों का उल्लेख होगा। वे अपने अनुभव सुनायेंगे और इस प्रकार योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारी की गई हैं। यात्रा के सभी रूटों पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]