72 players sold for Rs 230.45 crore, Starc is the most expensive

ipl auction 2024 : 230.45 करोड़ में 72 खिलाड़ी बिके: स्टार्क सबसे महंगे

IPL ऑक्शन : 230.45 करोड़ में 72 खिलाड़ी बिके: स्टार्क सबसे महंगे
KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा 9 अनकैप्ड प्लेयर करोड़पति बने

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का मिनी ऑक्शन 8 घंटे तक चला। 10 टीमों ने 230.45 करोड़ रुपए में 72 प्लेयर्स खरीदे, इनमें 30 विदेशी शामिल रहे। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई पेस जोड़ी पर रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदकर फ्रेंचाइजी इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
ऑक्शन में 9 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी करोड़पति बने। इनमें यूपी के समीर रिजवी सबसे महंगे रहे, उन्हें चेन्नई ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। झारखंड के विकेटकीपर बैटर कुमार कुशाग्र 7.20 करोड़ रुपए में दिल्ली का हिस्सा बने। हर्षल पटेल सबसे महंगे भारतीय रहे, उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
6 खिलाड़ियों पर 10 करोड़ से ज्यादा खर्च
ऑक्शन में 6 खिलाड़ियों की कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा रही। स्टार्क, कमिंस और हर्षल के अलावा न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को CSK ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को RCB ने 11.50 करोड़ रुपए में शामिल किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन 10 करोड़ रुपए में गुजरात का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]