Most Deleted App People are starting to get bored of social media

Most Deleted App In 2023: सोशल मीडिया से ऊबने लगे हैं लाखों लोग , सब Social media से भागने की तैयारी में

 

 सोशल मीडिया से ऊबने लगे हैं लाखों लोग , सब Social media से भागने की तैयारी में

नई दिल्ली। साल 2023 को खत्म होने में 5 दिन बचे हैं। ये साल बहुत कुछ देकर गया, तो काफी कुछ बदलाव भी इस साल देखने को मिले। इसके अलावा 2023 ने कई अहम मामलों में दर्द भी दिया। सियासत से लेकर विदेश और बाजार से लेकर तकनीकी तक की तमाम खबरों ने साल 2023 में लोगों को हैरान भी किया और उनकी जानकारी में भी इजाफा हुआ। अब साल खत्म होने को आ रहा है, तो 2023 के बारे में तमाम आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। इन आंकड़ों में 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले एप्स की जानकारी भी सामने आई है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर लोगों ने इन एप को डिलीट क्यों किया! इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या कितनी है और हर घंटे कितना वक्त लोग सोशल मीडिया पर गुजार रहे हैं।
अमेरिका की टेक्नोलॉजी संबंधी कंपनी डेटासेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही 100 मिलियन यूजर्स ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के थ्रेड एप को इंस्टॉल किया, लेकिन अगले 5 दिन में ही 80 मिलियन ने इस एप को डिलीट कर दिया। डेटासेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट किया। यानी थ्रेड और इंस्टाग्राम एप को सबसे ज्यादा लोगों ने अपने फोन से हटा दिया। इन दोनों सोशल मीडिया एप को डिलीट करने से मार्क जुकरबर्ग को निश्चित तौर पर झटका लगा होगा। मार्क जुकरबर्ग ही मेटा के मालिक हैं। थ्रेड को वो ट्विटर (अब एक्स) के विकल्प के तौर पर लाए थे।
डेटासेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में दूसरे नंबर पर डिलीट होने वाला सोशल मीडिया एप स्नैपचैट रहा। स्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले 128500 लोगों ने इसे डिलीट किया। इसके बाद एक्स यानी ट्विटर, टेलीग्राम, फेसबुक, टिकटॉक, यूट्यूब, वाट्सएप और वीचैट भी डिलीट होने वाले एप की लिस्ट में शामिल हैं। फेसबुक से भी करीब 50000 लोगों ने किनारा किया है। डेटासेंटर की ताजा रिपोर्ट बताती है कि 2023 में दुनिया में 4.8 अरब लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स औसतन हर रोज 2.24 घंटे का वक्त इनसे जुड़े एप्स पर बिताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The energy felt dense, ancient, and almost grounding in a way that’s hard to explain: Psychic and healer Sharmila Cirvante on visiting Mahakaleshwar

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The energy felt dense, ancient, and almost grounding in a way that’s hard to explain: Psychic and healer Sharmila Cirvante on visiting Mahakaleshwar Psychic, spiritual healer, automatic writer, and spirit guide communicator Sharmila Cirvante recently visited the Mahakaleshwar Temple in Ujjain. Mumbai: Talking about her experience in the temple premises, […]

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]