MP: मध्य प्रदेश में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार - Update Now News

MP: मध्य प्रदेश में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार

मध्य प्रदेश में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार

कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल भी मोहन मंत्रिमंडल में मंत्री बने
17 विधायक पहली बार बने मंत्री
भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल 28 विधायकों में से 17 ऐसे विधायक हैं, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
-5 महिलाओं सहित 12 ओबीसी वर्ग से 12 और एससी-एसटी वर्ग से 9 मंत्री बनाए गए

भोपाल । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सोमवार को 28 मंत्रियों को शामिल किया गया। जिससे मंत्रिमंडल की संख्या 31 हो गई है। राज्यपाल डा.मंगू भाई पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में पांच महिला विधायकों सहित 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दोनों उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने पहले गत 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली थी। मं
सोमवार दोपहर मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंत्रियों में पांच भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ 5 महिलाओं और 17 युवा एवं पहली बार के विधायक शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, ऐंदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला ने शपथ ली। इसके साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में 7 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण पवार शामिल हैं। इसके अलावा मोहन मंत्रिमंडल में चार राज्यमंत्री बनाए गए हैं, जिनमें-राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल के नाम शामिल हैं।
– छह वरिष्ठों को नहीं मिली जगह
मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, डा. सीताशरण शर्मा और गिरीश गौतम को शामिल नहीं किया गया।
– जातिगत समीकरण को साधा
मोहन मंत्रिमंडल में 12 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 9 अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति (एससी-एसटी ) और 10 सामान्य वर्ग से हैं। मोहन कैबिनेट में पांच महिला सदस्य हैं। मंत्रियों के विभागों की घोषणा अभी बाकी है। मोहन मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं।

×
Date : 26 December 2023 Posted By : EDITOR
MP: मध्य प्रदेश में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार
News Image

- छह वरिष्ठों को नहीं मिली जगह
मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, डा. सीताशरण शर्मा और गिरीश गौतम को शामिल नहीं किया गया।
- जातिगत समीकरण को साधा
मोहन मंत्रिमंडल में 12 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 9 अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति (एससी-एसटी ) और 10 सामान्य वर्ग से हैं। मोहन कैबिनेट में पांच महिला सदस्य हैं। मंत्रियों के विभागों की घोषणा अभी बाकी है। मोहन मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]