Russian President Putin wants PM Modi to win Lok Sabha elections

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चाहते हैं लोकसभा चुनाव जीतें पीएम मोदी!

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच कैसी दोस्ती है, इसका पता बुधवार को उस वक्त चला, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पुतिन से मुलाकात की। जयशंकर से मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वो रूस दौरे के लिए पीएम मोदी को न्योता दे रहे हैं। पुतिन ने मोदी से अपनी दोस्ती का उल्लेख किया। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वो चाहते हैं कि मोदी जल्दी रूस का दौरा करें। रूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि भारत में आम चुनाव होने हैं और वो चाहते हैं कि इन चुनावों में उनके दोस्त यानी मोदी की जीत हो। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम मोदी की एक चिट्ठी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को सौंपी। पीएम मोदी की तरफ से उन्होंने पुतिन को शुभकामनाएं भी दी।
पुतिन से मुलाकात से पहले एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय हालात और समसामयिक मसलों पर लंबी चर्चा हुई। रूस की 5 दिन की सरकारी यात्रा पर गए विदेश मंत्री जयशंकर ने लावरोव से बातचीत के दौरान यूक्रेन से युद्ध, हिंद-प्रशांत इलाके में तनाव, गाजा की हालत, मध्य एशिया और अफगानिस्तान की स्थिति ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20 और संयुक्त राष्ट्र में बदलाव को लेकर भी चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बैठक को बहुत उपयोगी बताया है। उन्होंने रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी का भी उल्लेख किया।

×
Date : 29 December 2023 Posted By : EDITOR
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चाहते हैं लोकसभा चुनाव जीतें पीएम मोदी!
News Image

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच कैसी दोस्ती है, इसका पता बुधवार को उस वक्त चला, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पुतिन से मुलाकात की। जयशंकर से मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वो रूस दौरे के लिए पीएम मोदी को न्योता दे रहे हैं। पुतिन ने मोदी से अपनी दोस्ती का उल्लेख किया। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वो चाहते हैं कि मोदी जल्दी रूस का दौरा करें। रूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि भारत में आम चुनाव होने हैं और वो चाहते हैं कि इन चुनावों में उनके दोस्त यानी मोदी की जीत हो। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम मोदी की एक चिट्ठी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को सौंपी। पीएम मोदी की तरफ से उन्होंने पुतिन को शुभकामनाएं भी दी।
पुतिन से मुलाकात से पहले एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय हालात और समसामयिक मसलों पर लंबी चर्चा हुई। रूस की 5 दिन की सरकारी यात्रा पर गए विदेश मंत्री जयशंकर ने लावरोव से बातचीत के दौरान यूक्रेन से युद्ध, हिंद-प्रशांत इलाके में तनाव, गाजा की हालत, मध्य एशिया और अफगानिस्तान की स्थिति ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20 और संयुक्त राष्ट्र में बदलाव को लेकर भी चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बैठक को बहुत उपयोगी बताया है। उन्होंने रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी का भी उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]