Will soon be able to take flight from Indore to Ayodhya for darshan

रामलला के दर्शन के लिए इंदौर से अयोध्या के लिए जल्द भर सकेंगे उड़ान

 

रामलला के दर्शन के लिए इंदौर से अयोध्या के लिए जल्द भर सकेंगे उड़ान
इंदौर एयरपोर्ट पर ई वीजा और डीजी सिस्टम हुआ शुरू…

इंदौर।  देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ई वीजा की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से विदेश से आने वाले यात्री ई वीजा दिखाकर एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे। ई वीजा नहीं होने से इंदौर में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आपको बता दे इंदौर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज से दो नई शुरुआत एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा की गई हैं जिसमें अब विदेश से आने वाले यात्रियों को ई वीजा के मार्फ़त एंट्री दी जाएगी। पहले विदेश से आने वाले यात्रियों को बहुत मुश्किल से एयरपोर्ट पर एंट्री दी जाती थी। अब ई वीजा शुरू होने से यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा इंदौर एयरपोर्ट पर शुरू की गई है। इसके साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर डीजी सिस्टम भी शुरू किया गया है जिसके माध्यम से लंबी कतारों से यात्रियों को मुक्ति मिल सकेगी और फेस स्कैनिंग कर उन्हें एंट्री दी जा सकेगी। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने आज से सिस्टम शुरू होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने एयरलाइन्स कंपनी से इंदौर से अयोध्या के लिए फ्लाइट चलाने की मांग की है। सांसद ने कहा इंदौर से ज्यादा यात्री अयोध्या के लिए दर्शन करने जाने वाले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर से अयोध्या के लिए एयरलाइंस अपने शेड्यूल तय कर फ्लाइट शुरू करें। इंदौर एयरपोर्ट पर ही बैठक के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने अपने हेड ऑफिस इंदौर से अयोध्या फ्लाइट शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।इसके साथ ही ट्रेन को लेकर भी केंद्रीय रेल मंत्री से भी ट्रेन चलाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]