Amidst the ongoing unrest in Bihar

Bihar: बिहार में जारी उठापटक के बीच  ‘सूअर’ शब्द का इस्तेमाल कर नीतीश पर बोला हमला

 

 

नई दिल्ली। बिहार में चल रही राजनीतिक उठपटक के बीच अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी ने नाम लिए बगैर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट कर अपने पिता और लालू और भाई को शेर की संज्ञा दी है। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव ने वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके पिता और भाई शेर की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी कर दी है। हालांकि, अभी तक राज लक्ष्मी अभी अपने बयान पर कायम हैं। उन्हें अपना ट्वीट डिलीट नहीं किया है। बता दें कि यहां इस मुद्दे का जिक्र करना इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि इससे पहले लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी ने जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में राजनीतिक उठापटक तेज हो चुकी है। चर्चा है कि नीतीश कभी-भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बीजेपी के प्रति उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं। बीते दिनों खुद अमित शाह ने एक साक्षात्कार के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि अगर नीतीश कुमार की ओर से बीजेपी में शामिल होने के संदर्भ में कोई प्रस्ताव आता है, तो हम इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे। इसके अलावा बीते दिनों जब बिहार के पूर्व कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया था, तो नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और उन्होंने यह भी कहा था कि हम पिछले कई सालों से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]