Lalu family troubles increase amid ongoing political turmoil in Bihar

बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें

नई दिल्ली। बिहार में जारी राजनीतिक घमासान के बीच दिल्ली की एक अदालत ने लैंड फ़ॉर ज़ॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती अमित काटयाल, हृदयनंद चौधरी को समन भेजकर आगामी 9 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा है। वहीं, इस मामले में लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव खुद 29 और 30 जनवरी को अदालत के समक्ष पेश होंगे। बता दें कि इस मामले में आरोपपत्र काफी पहले ही दाखिल हो चुका था, जिसमें राजद सुप्रीमो पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। ध्यान दें, लालू परिवार को इस मामले में यह समन ऐसे वक्त में भेजा गया है, जब बिहार में राजनीतिक घमासान तेज है। चर्चा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारने की तैयारी में हैं। वो कभी-भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। पिछले कई दिनों से जिस तरह से बीजेपी से उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं, उसे ध्यान में रखते हुए नीतीश के बीजेपी में जाने की चर्चा अपने चरम पर है। इसी कड़ी में आज वो बीजेपी के वरिष्ठा नेता अश्विनी चैबे के साथ पूजा पाठ करते हुए भी दिखे, जिसके बाद लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी ने उन पर निशाना साधा। इससे पहले लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी उन पर निशाना साधा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था। उधर, बताया जा रहा है कि कल सुबह 10 बजे की विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार बीजेपी के खेमे में शामिल होंगे जिसके बाद वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खैर, अब आगामी दिनों में बिहार की राजनीतिक स्थिति क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर लैंड फॉर जॉब मामला क्या है?

×
Date : 28 January 2024 Posted By : EDITOR
बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]