Naxalites attack CRPF camp 3 soldiers martyred 14 injured

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Raipur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडेम गांव के समीप उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल तलाश अभियान चला रहा था।
कोबरा कमांडो की 201वीं बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन का एक दल इलाके में अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहा था, तभी अपराह्न करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
एफओबी एक दूरस्थ शिविर है, जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन’ (कोबरा) जंगल में युद्ध अभियान चलाने वाली इकाई है। सूत्रों ने बताया कि कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाए जा रहे हैं।

×
Date : 31 January 2024 Posted By : EDITOR
नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल
News Image

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Raipur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडेम गांव के समीप उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल तलाश अभियान चला रहा था।
कोबरा कमांडो की 201वीं बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन का एक दल इलाके में अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहा था, तभी अपराह्न करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
एफओबी एक दूरस्थ शिविर है, जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन' (कोबरा) जंगल में युद्ध अभियान चलाने वाली इकाई है। सूत्रों ने बताया कि कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]