Naxalites attack CRPF camp 3 soldiers martyred 14 injured

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

 

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Raipur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडेम गांव के समीप उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल तलाश अभियान चला रहा था।
कोबरा कमांडो की 201वीं बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन का एक दल इलाके में अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहा था, तभी अपराह्न करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
एफओबी एक दूरस्थ शिविर है, जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन’ (कोबरा) जंगल में युद्ध अभियान चलाने वाली इकाई है। सूत्रों ने बताया कि कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाए जा रहे हैं।

×
Date : 31 January 2024 Posted By : EDITOR
नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल
News Image

 

नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Raipur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडेम गांव के समीप उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल तलाश अभियान चला रहा था।
कोबरा कमांडो की 201वीं बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन का एक दल इलाके में अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहा था, तभी अपराह्न करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई।
एफओबी एक दूरस्थ शिविर है, जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन' (कोबरा) जंगल में युद्ध अभियान चलाने वाली इकाई है। सूत्रों ने बताया कि कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]