Canada is promoting terrorism Foreign Minister Jaishankar

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा कनाडा, यह उनकी सियासी कमज़ोरी- विदेशमंत्री एस. जयशंकर

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर कनाडा को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कनाडा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. विदेश मंत्री ने कहा, “आतंकवाद को बढ़ावा देना कनाडा की सियासी कमजोरी है.” NDTV के साथ खास इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये बातें कही. उन्होंने बुधवार को कहा, “जब कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो भारत में PM नरेंद्र मोदी से मिले, तो उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों और अलगाववादियों को लेकर विस्तार से बात नहीं बताई. कनाडा ने भारत पर संगीन आरोप तो लगाए, लेकिन उसके एक भी सबूत नहीं दिए.”
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था. इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है. आतंकी निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा में हुई थी. इसके बाद सितंबर में PM ट्रूडो ने भारत पर इसका आरोप लगाया था. उनकी सरकार ने भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया था. इसके बाद से भारत-कनाडा के बीच विवाद बढ़ता चला गया. हालांकि, बाद में ट्रूडो ने खुद कई बार भारत से रिश्ते बनाए रखने की बात कही थी.
भारत ने कनाडा के आरोपों के खिलाफ एक्शन लेते हुए वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी थीं. साथ ही भारत से 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया गया था. हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं.
हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांकें
विदेश मंत्री ने कहा, “भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले सच से दूर हैं. हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले देश पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें. भारत पर सवाल उठाएंगे, तो भारत भी आपको जवाब देगा.

×
Date : 01 February 2024 Posted By : EDITOR
आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा कनाडा, यह उनकी सियासी कमज़ोरी- विदेशमंत्री एस. जयशंकर
News Image

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर कनाडा को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कनाडा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. विदेश मंत्री ने कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देना कनाडा की सियासी कमजोरी है." NDTV के साथ खास इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये बातें कही. उन्होंने बुधवार को कहा, "जब कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो भारत में PM नरेंद्र मोदी से मिले, तो उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों और अलगाववादियों को लेकर विस्तार से बात नहीं बताई. कनाडा ने भारत पर संगीन आरोप तो लगाए, लेकिन उसके एक भी सबूत नहीं दिए."
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था. इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है. आतंकी निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा में हुई थी. इसके बाद सितंबर में PM ट्रूडो ने भारत पर इसका आरोप लगाया था. उनकी सरकार ने भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया था. इसके बाद से भारत-कनाडा के बीच विवाद बढ़ता चला गया. हालांकि, बाद में ट्रूडो ने खुद कई बार भारत से रिश्ते बनाए रखने की बात कही थी.
भारत ने कनाडा के आरोपों के खिलाफ एक्शन लेते हुए वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी थीं. साथ ही भारत से 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया गया था. हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं.
हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांकें
विदेश मंत्री ने कहा, "भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले सच से दूर हैं. हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले देश पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें. भारत पर सवाल उठाएंगे, तो भारत भी आपको जवाब देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]