Inauguration of Chameli Devi Agrawal Manglik Bhawan indore

MP: 40 करोड़ की लागत से निर्मित चमेलीदेवी अग्रवाल मांगलिक भवन का लोकार्पण

जीवन में प्राप्त धन और यश तब तक निरर्थक है जब तक उन्हें समाज को वापस लौटाने की जिम्मेदारी का निर्वहन न किया जाए

40 करोड़ की लागत से निर्मित चमेलीदेवी अग्रवाल मांगलिक भवन का लोकार्पण

इंदौर । जीवन में प्राप्त उपलब्धियां, धन और यश तब तक निरर्थक हैं जब तक समाज को वापस लौटाने की जिम्मेदारी का निर्वहन न किया जाए। आमजन की सुविधा और सेवा के विचार से निर्मित यह भवन विनोद अग्रवाल की इसी विचारधारा को दशार्ता है। अपने जीवन के 60 वर्षों में उन्होंने कर्म क्षेत्र के साथ ही धर्म, सेवा और सदाचार के क्षेत्र में भी निरंतर कर्मठता दिखाई है जिसका सुफल उनके द्वारा निर्मित विभिन्न जनसेवा निमार्णों व अभियानों में झलकता है।
यह प्रेरक विचार है आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के, जो उन्होंने शनिवार को सालासर बालाजी धाम पर इंदौर के बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 40 करोड़ की लागत से निर्मित चमेली देवी अग्रवाल मांगलिक भवन का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी एवं स्नेही जन भी उपस्थित थे। प्रारंभ में विनोद नीनाअग्रवाल, उनके अग्रज पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं अनुज संजय अग्रवाल सहित अनेक परिजन भी उपस्थित थे। स्वामी अवधेशानंद जी ने इस परिसर में विनोद अग्रवाल के माता-पिता की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में बालाजी सेवार्थ के प्रमुख विनोद अग्रवाल एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती नीना अग्रवाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दो दिवसीय भजन गंगा, गौ सेवा की श्रृंखला में गौशाला में छप्पन भोग, खाटू श्याम नृत्य नाटिका सहित अनेक आयोजन किए गए। सालासर बालाजी धाम के प्रतिष्ठित पुजारी एवं आचार्य तथा इंदौर एवं मालवांचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत विद्वान एवं स्नेहीजन भी उपस्थित थे। उद्घाटन के तुरंत बाद इस मांगलिक भवन को जिला जींद स्थित सालासर धर्मार्थ ट्रस्ट को सौंप दिया गया।

×
Date : 11 February 2024 Posted By : EDITOR
MP: 40 करोड़ की लागत से निर्मित चमेलीदेवी अग्रवाल मांगलिक भवन का लोकार्पण
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]