BJP RSS is spreading hatred Rahul Gandhi

‘BJP-RSS नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार भारत के डीएनए में है’, छत्तीसगढ़ में बोले राहुल गांधी

 

Raipur :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नफरत फैला रहे हैं जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई। रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘भविष्य की पीढ़ी के लिए एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां नफरत और हिंसा न हो।
कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘‘वर्तमान में, देश के हर कोने में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को उनकी भाषा के आधार पर पसंद नहीं करते हैं जबकि कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को अन्य राज्यों से संबंधित होने के आधार पर पसंद नहीं करते हैं। ऐसे विचार देश को कमजोर करेंगे।” गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। इस देश में अलग-अलग धर्म और भिन्न विचार रखने वाले लोग शांति और सौहार्द से रहते हैं।’
उन्होंने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। गांधी ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में गृहयुद्ध चल रहा है और केंद्र सरकार इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब मैं वहां (मणिपुर) गया, तो मेइती समुदाय के लोगों ने मुझसे कुकी सुरक्षाकर्मियों को न लाने के लिए कहा, जबकि कुकी ने मेइती सुरक्षाकर्मियों के लिए भी यही बात कही।” उनके वाहन पर चढ़ने वाले बच्चों को टॉफी देते हुए, गांधी ने एक लड़की से पूछा कि क्या वह न्याय चाहती है या अन्याय। इस पर लड़की ने जवाब दिया, ‘‘न्याय।”
लड़की ने गांधी से यह भी कहा कि वह ‘‘मोहब्बत का हिंदुस्तान” चाहती है क्योंकि वह भारत से बहुत प्यार करती है। सेना में भर्ती की ‘अग्निवीर’ योजना की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि 1.50 लाख युवाओं को न्याय मिले। उन्होंने कहा, ‘‘सभी रक्षा ठेके (उद्योगपति गौतम) अडाणी को दिए जा रहे हैं। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई और मुझे अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा गया। मुझे उनके घर की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं लोगों के दिलों में रहता हूं।’

×
Date : 12 February 2024 Posted By : EDITOR
‘BJP-RSS नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार भारत के डीएनए में है’, छत्तीसगढ़ में बोले राहुल गांधी
News Image

 

Raipur :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नफरत फैला रहे हैं जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई। रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘भविष्य की पीढ़ी के लिए एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां नफरत और हिंसा न हो।
कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘‘वर्तमान में, देश के हर कोने में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को उनकी भाषा के आधार पर पसंद नहीं करते हैं जबकि कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को अन्य राज्यों से संबंधित होने के आधार पर पसंद नहीं करते हैं। ऐसे विचार देश को कमजोर करेंगे।'' गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। इस देश में अलग-अलग धर्म और भिन्न विचार रखने वाले लोग शांति और सौहार्द से रहते हैं।'
उन्होंने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। गांधी ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में गृहयुद्ध चल रहा है और केंद्र सरकार इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब मैं वहां (मणिपुर) गया, तो मेइती समुदाय के लोगों ने मुझसे कुकी सुरक्षाकर्मियों को न लाने के लिए कहा, जबकि कुकी ने मेइती सुरक्षाकर्मियों के लिए भी यही बात कही।'' उनके वाहन पर चढ़ने वाले बच्चों को टॉफी देते हुए, गांधी ने एक लड़की से पूछा कि क्या वह न्याय चाहती है या अन्याय। इस पर लड़की ने जवाब दिया, ‘‘न्याय।''
लड़की ने गांधी से यह भी कहा कि वह ‘‘मोहब्बत का हिंदुस्तान'' चाहती है क्योंकि वह भारत से बहुत प्यार करती है। सेना में भर्ती की ‘अग्निवीर' योजना की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि 1.50 लाख युवाओं को न्याय मिले। उन्होंने कहा, ‘‘सभी रक्षा ठेके (उद्योगपति गौतम) अडाणी को दिए जा रहे हैं। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई और मुझे अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा गया। मुझे उनके घर की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं लोगों के दिलों में रहता हूं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]