Eight former Indian Navy officers jailed in Qatar released

क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सात पूर्व नौसेना अधिकारी लौटे भारत

क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सात पूर्व नौसेना अधिकारी लौटे भारत

नई दिल्ली। कतर में पिछले साल आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा मिली थी, जिनमें से सात अधिकारी भारत लौट आए हैं. इसके कुछ घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14-15 फरवरी को कतर दौरे की घोषणा की गई. पूर्व नौसेना अधिकारियों पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था. भारत के लोगों को 12 फरवरी की सुबह खुशखबरी मिली है कि कतर ने अपनी जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को रिहा कर दिया है. इस जानकारी के महज कुछ ही घंटों के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के कतर दौरे की आधिकारिक घोषणा की. विदेश मंत्री के मुताबिक 14-15 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कतर दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कतर दौरा है. आठ भारतीयों की रिहाई से प्रधानमंत्री मोदी के कतर दौरे को जोड़ने की बात को खारिज करते हुए विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे की तैयारी काफी पहले से चल रही थी. ऐसे में इसे संयोग कहा जाएगा. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 14 फरवरी की दोपहर में दोहा पहुंचेंगे.
दोहा में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ होगी. इस दौरान दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बातचीत में भारत और कतर के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. इससे पहले जून 2016 में प्रधानमंत्री ने कतर का दौरा किया था. ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए भारत और कतर के पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनियों ने एलएनजी को लेकर बीस साल तक सप्लाई का एक करार किया है जिसके तहत 2028 से कतर भारत को कुल 7.5 MMTP गैस सप्लाई करेगा.
दोनों देशों के बीच करीब बीस बिलियन डॉलर को कारोबार होता है और कतर ने भारत में कई क्षेत्रों में भारी निवेश किया है. कतर में करीब साढ़े आठ लाख भारतीय मौजूद हैं. प्रधानमंत्री के कतर दौरे से दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढावा मिलेगा और मध्य-पूर्व में भारतीय कूटनीति को मजबूती हासिल होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]