Prime Minister Modi ji worked to eliminate corruption Amit Shah

भोपाल : प्रधानमंत्री मोदी जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया – अमित शाह

 

भोपालः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद देश में व्याप्त जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को पिछले 10 वर्षों में समाप्त कर दिया है। शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति हावी रही। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में इन्हें खत्म कर दिया है।” उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद ‘‘अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।’शाह ने कहा कि फिलहाल लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है – एक जो देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और दूसरी, जो वंशवाद का पोषण करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘(विपक्षी) ‘इंडिया’ गठबंधन वंशवादी राजनीति का गठजोड़ है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने।” भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने दावा किया कि राकांपा संस्थापक शरद पवार अपनी बेटी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने बेटे और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लगभग 100 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

राम मंदिर में 200 किलो चांदी की ईंटों पर विवाद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर में 200 किलो चांदी की ईंटों पर विवाद – सिंधी समाज को 5 साल बाद भी नहीं मिली रसीद अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर एक नए विवाद के केंद्र में आ गया है। इस बार सिंधी समाज ने मंदिर निर्माण के लिए दान […]