Prime Minister Modi ji worked to eliminate corruption Amit Shah

भोपाल : प्रधानमंत्री मोदी जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया – अमित शाह

 

भोपालः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद देश में व्याप्त जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को पिछले 10 वर्षों में समाप्त कर दिया है। शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति हावी रही। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में इन्हें खत्म कर दिया है।” उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद ‘‘अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।’शाह ने कहा कि फिलहाल लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है – एक जो देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और दूसरी, जो वंशवाद का पोषण करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘(विपक्षी) ‘इंडिया’ गठबंधन वंशवादी राजनीति का गठजोड़ है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने।” भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने दावा किया कि राकांपा संस्थापक शरद पवार अपनी बेटी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने बेटे और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लगभग 100 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

×
Date : 26 February 2024 Posted By : EDITOR
भोपाल : प्रधानमंत्री मोदी जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया – अमित शाह
News Image

 

भोपालः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद देश में व्याप्त जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को पिछले 10 वर्षों में समाप्त कर दिया है। शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति हावी रही। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में इन्हें खत्म कर दिया है।'' उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद ‘‘अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।'शाह ने कहा कि फिलहाल लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है - एक जो देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और दूसरी, जो वंशवाद का पोषण करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘(विपक्षी) ‘इंडिया' गठबंधन वंशवादी राजनीति का गठजोड़ है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने।'' भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने दावा किया कि राकांपा संस्थापक शरद पवार अपनी बेटी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने बेटे और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लगभग 100 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]