Indian killed by Hezbollah rocket in Israel

इजराइल में हिजबुल्लाह के रॉकेट से मारा गया भारतीय

 

तिरुवनंतपुरमः इजराइल में मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय नागरिक पी. मैक्सवेल का शव शुक्रवार शाम को एअर इंडिया की उड़ान से दिल्ली से केरल लाया गया। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और भारत में इजराइली महावाणिज्यदूत टैमी बेन-हैम शव को प्राप्त करने के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर मौजूद थे। शव को तिरुवनंतपुरम से सड़क मार्ग द्वारा उनके गृहनगर कोल्लम ले जाया गया। इस दौरान मैक्सवेल के भाई और अन्य रिश्तेदार साथ थे। परिजनों के मुताबिक मैक्सवेल का अंतिम संस्कार कोल्लम में शनिवार को शाम चार बजे किया जाएगा। मुरलीधरन ने मीडिया से कहा, ”हम भारत सरकार के साथ सहयोग करने और मैक्सवेल का शव बिना किसी देरी के भारत लाने की पहल के लिए इजराइली सरकार को धन्यवाद देते हैं।’उन्होंने कहा कि मैक्सवेल के परिवार को मुआवजा देने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। इजराइली महावाणिज्यदूत ने कहा, “हम मैक्सवेल के परिवार की देखभाल करेंगे और उनके परिवार के लिए मुआवजे की योजना पर काम कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में इजराइली सरकार पीड़ित के परिवार के साथ है।’

×
Date : 09 March 2024 Posted By : EDITOR
इजराइल में हिजबुल्लाह के रॉकेट से मारा गया भारतीय
News Image

 

तिरुवनंतपुरमः इजराइल में मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय नागरिक पी. मैक्सवेल का शव शुक्रवार शाम को एअर इंडिया की उड़ान से दिल्ली से केरल लाया गया। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और भारत में इजराइली महावाणिज्यदूत टैमी बेन-हैम शव को प्राप्त करने के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर मौजूद थे। शव को तिरुवनंतपुरम से सड़क मार्ग द्वारा उनके गृहनगर कोल्लम ले जाया गया। इस दौरान मैक्सवेल के भाई और अन्य रिश्तेदार साथ थे। परिजनों के मुताबिक मैक्सवेल का अंतिम संस्कार कोल्लम में शनिवार को शाम चार बजे किया जाएगा। मुरलीधरन ने मीडिया से कहा, ''हम भारत सरकार के साथ सहयोग करने और मैक्सवेल का शव बिना किसी देरी के भारत लाने की पहल के लिए इजराइली सरकार को धन्यवाद देते हैं।'उन्होंने कहा कि मैक्सवेल के परिवार को मुआवजा देने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। इजराइली महावाणिज्यदूत ने कहा, "हम मैक्सवेल के परिवार की देखभाल करेंगे और उनके परिवार के लिए मुआवजे की योजना पर काम कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में इजराइली सरकार पीड़ित के परिवार के साथ है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

📰 Generate e-Paper Clip सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ‘कॉकरेच आंदोलन’ […]

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया

📰 Generate e-Paper Clip जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया UNN: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच 12 नवंबर को पद […]