Anuradha Paudwal joins BJP

भाजपा में शामिल हुईं अनुराधा पौडवाल

नई दिल्ली । अपने भक्ति गानों से लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल अब अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रही हैं। अनुराधा पौडवाल शनिवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर अनुराधा पौडवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं, जिसका सनातन से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं। अनुराधा पौडवाल की पहचान उनके भक्ति गानों के कारण है। 90 के दशक में इसी भक्ति गायकी के कारण उनकी लोकप्रियता चरम पर थीं। 69 साल की अनुराधा पौडवाल ने साल 1969 में अरुण पौडवाल से शादी की थी। तब अरुण पौडवाल एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे, बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं। बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]