Gangster Mukhtar Ansari dies in medical

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मेडिकल में मौत, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

 

गैंस्टर मुख्तार अंसारी की मेडिकल में मौत, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

नई दिल्ली : माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। बांदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने बताया, ”मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।” समाजवादी पार्टी ने अंसारी के निधन को दुखद बताया है। बांदा जेल में बंद अंसारी (63) को आज शाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ”आज रात लगभग 8:25 बजे जेल कर्मी बेहोशी की हालत में दोषी/विचाराधीन कैदी मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के आकस्मिक विभाग में लाए। नौ डॉक्टरों की टीम ने मरीज को तत्काल चिकित्सा प्रदान की। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से मरीज की मौत हो गई।
यूपी में धारा 144 लागू
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, “कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में धारा-144 लागू कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।” इसके अलावा बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जिलों में फोर्स की विशेष तैनाती की गई है। उन्होंने कहा, “इन जिलों में स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय अनुसंधान पुलिस बलों की टीम तैनात की जा चुकी हैं। जमीनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने के अलावा ऑनलाइन माध्यमों पर नजर रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को सक्रिय कर दिया गया है।
भाई अफजाल का आरोप, धीमा जहर दिया जा रहा
अफजाल के मुताबिक, मुख्तार ने उन्हें बताया है कि उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और ऐसा दूसरी बार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्तार ने उन्हें बताया कि करीब 40 दिन पहले भी उन्हें जहर दिया गया था और हाल ही में शायद 19 या 22 मार्च को फिर ऐसा किया गया, जिसके बाद से उनकी हालत खराब है। अफजाल ने कहा था कि 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में एक मामले की डिजिटल माध्यम से सुनवाई के दिन मुख्तार के वकील ने अदालत में दरखास्त दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके मुवक्किल को जेल में ‘धीमा जहर’ दिया गया है जिससे उनकी हालत बिगड़ती जा रही है।
मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह बांदा की जेल में बंद थे। मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित थे। इस बीच, मुख्तार अंसारी की मौत के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]