Indore CM Dr Mohan Yadav in colors on Rang Panchami

Indore Rang Panchami 2024 : इंदौर में रंगों के त्योहार ऐतिहासिक है , रंगपंचमी पर रंगों में सराबोर हुए CM डॉ .मोहन यादव – देखें PHOTOS

 

इंदौर में रंगों के त्योहार ऐतिहासिक है , रंगपंचमी पर रंगों में सराबोर हुए CM मोहन यादव 

कहा जाता है कि इंदौर में गेर की परंपरा होलकर राजवंश के समय से चली आ रही है. इस दिन होल्कर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने के लिए निकलते थे.

Indore – इंदौर में रंगपंचमी गेर यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए और इंदौरवासियों पर जमकर गुलाल उड़ाया। रंगों में सराबोर हुए लोग सीएम की एक झलक पाने के लिए राजवाड़ा पर लाखों की संख्या में मौजूद थे। गेर में शामिल होने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आज इंदौर के ऐतिहासिक और गौरवशाली “गेर” में सहभागिता की। उल्लासोशल मीडिया हैंडल के X अकाउंट पर ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की बधाई दी और बोले- रंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा यह उत्सव समस्त प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में खुशियों के नये रंग बिखेरे; सबके जीवन में असीम आनंद हो, यही शुभेच्छा है। मेरी अपनी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को रंगपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई.. सबसे पहले CM डॉ मोहन यादव नृसिंह बाजार में बद्रीनारायण मंदिर में पूजन अर्चन किया। उसके बाद हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए और आराध्य के रथ को अपने हाथों से खींच भगवान का आशीर्वाद लिया। यात्रा में रामलला की 16 फीट की मूर्ति भी शामिल की गई थी, जो दर्शको के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]