Ram Mandir Rath Yatra 851 temples in 48 states of America

अमेरिका के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 8000 मील की दूरी करेगी तय

 

अमेरिका के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 8000 मील की दूरी करेगी तय

वाशिंगटन: अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा सोमवार को शिकागो से शुरू होगी और अगले 60 दिन में 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करते हुए 48 राज्य के 851 मंदिरों में जाएगी। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रथयात्रा के आयोजक संगठन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका’ (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर से लाया गया विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा।
मित्तल ने कहा, ‘‘राम मंदिर के उद्घाटन ने दुनिया भर के 1.5 अरब से अधिक हिंदुओं के दिलों को खुशी से भर दिया है और उनमें एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। यह राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा अमेरिका के 851 मंदिर और कनाडा के लगभग 150 मंदिरों में जाएगी।” कनाडा में रथ यात्रा का आयोजन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा’ द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका के सभी मंदिरों की शीर्ष संस्था ‘हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद’ (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, ‘‘इस रथ यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें शिक्षित करना और सशक्त बनाना है।’

×
Date : 02 April 2024 Posted By : EDITOR
अमेरिका के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 8000 मील की दूरी करेगी तय
News Image

 

अमेरिका के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 8000 मील की दूरी करेगी तय

वाशिंगटन: अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा सोमवार को शिकागो से शुरू होगी और अगले 60 दिन में 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करते हुए 48 राज्य के 851 मंदिरों में जाएगी। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रथयात्रा के आयोजक संगठन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका' (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर से लाया गया विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा।
मित्तल ने कहा, ‘‘राम मंदिर के उद्घाटन ने दुनिया भर के 1.5 अरब से अधिक हिंदुओं के दिलों को खुशी से भर दिया है और उनमें एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। यह राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा 25 मार्च को अमेरिका के शिकागो से शुरू होगी और 8,000 मील से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा अमेरिका के 851 मंदिर और कनाडा के लगभग 150 मंदिरों में जाएगी।'' कनाडा में रथ यात्रा का आयोजन ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा' द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका के सभी मंदिरों की शीर्ष संस्था ‘हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद' (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा, ‘‘इस रथ यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें शिक्षित करना और सशक्त बनाना है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]