Avantika Vandanpu received South Asian Person of the Year Award

अवंतिका वंदनपु को मिला “साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Mumbai: कॉमेडी फिल्म ‘मीन गर्ल्स’ में अपनी भूमिका के लिए चर्चित भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनापु को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा “साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार मिलने पर वंदनापु ने कहा कि उनकी यात्रा अभी बस शुरू हुई है। अभिनेत्री को अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रभाव के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वंदनापु ने कहा, “हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से प्रेरक है। यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को स्वीकार करता है, बल्कि सीमाओं से आगे वैश्विक मीडिया में भारतीय प्रतिनिधित्व की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। गौरतलब है कि वह ‘मीन गर्ल्स’ के नए रूपांतरण में प्रमुख भूमिकाओं में से एक थीं। इसके बाद उन्होंने भारतीय ओटीटी सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ से शुरुआत की। एक भारतीय, तेलुगु भाषी परिवार में पैदा हुईं अभिनेत्री ने ‘मीन गर्ल्स’, ‘स्पिन’ और ‘सीनियर इयर्स’ सहित हॉलीवुड की कई परियोजनाओं में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने देश-विदेश में अटूट समर्थन और स्नेह के लिए दर्शकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी लेकर आए ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ का नया धमाकेदार अवतार, वेलकम टू द जंगल का पार्टी एंथम हुआ रिलीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार और दिशा पाटनी लेकर आए ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ का नया धमाकेदार अवतार, वेलकम टू द जंगल का पार्टी एंथम हुआ रिलीज Mumbai: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और यादगार गीतों में से एक अब नए अंदाज़ में लौट आया है। जंगली म्यूज़िक, जो टाइम्स म्यूज़िक का एक डिवीजन […]

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]