Shivraj Singh Chauhan said that Rahul mental balance is disturbed

MP: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- राहुल का मानसिक संतुलन बिगड़ा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- राहुल का मानसिक संतुलन बिगड़ा

विदिशा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। विदिशा संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनके लिए राजनीति में सिर्फ दो ही उद्देश्य हैं। पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। वे आखिरी सांस तक इस काम में लगे रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी में भारत के संस्कार नहीं हैं। आज केवल भारत ही नहीं, दुनिया की आस हैं, नरेंद्र मोदी। उनके बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना दर्शाता है कि, कांग्रेस बौखलाई है, उसका अस्तित्व समाप्त होने वाला है। हार का डर ऐसा है कि, वो सीट छोड़कर भाग रहें हैं। उस बौखलाहट में उन्होंने दिमागी संतुलन खो दिया है। राहुल गांधी का मानसिक उपचार कराने की आवश्यकता है, उनका इलाज होना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल के राजनैतिक गुरु कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, अमेरिका में एक कानून बना है, इसके तहत आपके मरने के बाद आपकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते में चला जाएगा।
चौहान ने कहा कि, ये भारत है, यहां तो मां-बाप पेट काट-काट कर बेटे-बेटियों के लिए थोड़ा बहुत बचा पाते हैं और कांग्रेस कह रही है कि, किसी के मरने पर 55 प्रतिशत सरकार के खाते में जाएगा और बच्चों को 45 प्रतिशत ही मिलेगा। ये पता नहीं कहां की सोच है। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है, उलटे-सीधे फैसले कर रहे हैं। राहु-केतु दोनों ही कांग्रेस की कुंडली में बैठ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]