Double engine government changed mp Jyotiraditya Scindia

MP: डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश की बदली तस्वीर-ज्योतिरादित्य सिंधिया

डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश की बदली तस्वीर-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के डाबरा करेरा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, मगर केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने राज्य की तस्वीर बदली है। अब हमारा राज्य विकसित राज्य की श्रेणी में आ गया है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश का विकास कर रहे हैं। केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में जिसको कोई पूछता नहीं था, उसे प्रधानमंत्री पूछते हैं। भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के साथ उनके हर सुख-दुःख में साथ खड़ी रहती है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। आज ऐसी कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। आज देश में पीएम आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि यह योजनाएं आम लोगों के लिए लाभकारी साबित हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी गारंटी का नाम है जबकि दूसरी ओर कांग्रेस का गठबंधन भारत के उत्थान और विकास के लिए नहीं, ग्वालियर के विकास के लिए नहीं बल्कि देश को ठगने के लिए बनाया गया है। यह गठबंधन नहीं है यह युवाओं, महिलाओं, किसानों को ठगने का ठगबंधन है। उन्हें विकास की कोई चिंता नहीं है। केवल एक परिवार दिखता है। प्रगति से उनका कोई वास्ता नहीं है, इन्हें अपना फायदा दिखता है। विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

×
Date : 26 April 2024 Posted By : EDITOR
MP: डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश की बदली तस्वीर-ज्योतिरादित्य सिंधिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]