Saudi Arabia tightens rules for Hajj pilgrimage 2024

सऊदी अरब ने हज यात्रा 2024 के लिए सख्त किए नियम, फतवा परिषद ने जारी किए नए आदेश

 

सऊदी अरब ने हज यात्रा 2024 के लिए सख्त किए नियम, फतवा परिषद ने जारी किए नए आदेश

रियाद: सऊदी अरब ने हज यात्रा 2024 को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है। सऊदी अरब के वरिष्ठ विद्वानों की परिषद के नए फतवे अनुसार आधिकारिक परमिट के बिना हज यात्रा पर बैन लगा दिया गया है। सऊदी अरब की फतवा परिषद ने हज के लिए परमिट अनिवार्य घोषित करते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही है। ये हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत उठाया गया कदम है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये निर्णय आंतरिक मंत्रालय, हज मंत्रालय, ग्रैंड मस्जिद और पैगंबर की मस्जिद के मामलों की देखभाल के लिए बने सामान्य प्राधिकरण के सहयोग से लिया गया है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हज करने की योजना बना रहे लोगों से नए नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। फतवा परिषद के अनुसार, लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और जोखिमों के बारे में चिंताओं को देखते हुए ये फैसला लिया है। हज परमिट प्राप्त करना न केवल एक कानूनी दायित्व है बल्कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुपालन के लिए भी अहम है। जो लोग इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे वे न केवल कानूनी परिणामों से बचेंगे बल्कि उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]