Ashok Manwani Joint Director Public Relations Department bhopal

Madhya Pradesh : जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

39 वर्षों तक जनसंपर्क विभाग में दी सेवाएं, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग में लगभग 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद संयुक्त संचालक अशोक मनवानी सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनसंपर्क संचालक अरविंद दुबे (IAS) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अशोक मनवानी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। शासकीय दायित्वों के साथ ही साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि रही है। विदाई समारोह में मनवानी की दीर्घकालीन सेवाओं, कार्य के प्रति समर्पण और जनसंपर्क विभाग में उनके योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर 94 वर्षीय सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक जगदीश कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनवानी के परिवारजन एवं मित्रों ने भी समारोह में सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्ति के बाद अशोक मनवानी ने अपने विदाई समारोह में शामिल होने, शुभकामनाएं देने और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों और मित्रों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। करीब चार दशक की सेवाओं के बाद अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति जनसंपर्क विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण और भावुक अवसर रहा।

×
Date : 02 November 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh – Indore : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी सम्मानित इंदौर। एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक प्रवीण जोशी को सम्मानित किया गया। एम आर टेन चौराहा स्थित ब्रियलेंट एकेडमी में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रशिक्षक दिनेश मटके और एडवोकेट चांसी ने प्रवीण जोशी को ट्रॉफी […]

इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट कार्यशाला को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट कार्यशाला को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इंदौर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन एवं होम स्टे ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी, मध्य प्रदेश के सहयोग से इंदौर स्थित होटल अमर विलास में आयोजित संभाग स्तरीय होम स्टे, फार्म स्टे, ग्राम स्टे […]