Indian football team captain Sunil Chhetri announces retirement

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा

 

नई दिल्ली। भारत की फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार प्लेयर सुनील छेत्री ने आज अचानक अपने संन्यास की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह कुवैत के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच में खेलेंगे को 6 जून को खेला जाएगा। सुनील के इस फैसले से उनके फैंस में मायूसी छा गई है। सुनील छेत्री की बदौलत आज ने सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी भारतीय फुटबॉल टीम की चर्चा होती है। सुनील अपने क्लब बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते रहेंगे। सुनील छेत्री ने अभी तक 150 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो देश के लिए अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा हैं। अभी तक के अपने करियर में सुनील ने 94 गोल किए हैं। इस तरह से सबसे ज्यादा गोल के लिहाज से भी वो भारत में नंबर वन पोजीशन पर हैं वहीं दुनिया में उनका नंबर चौथा है। अपने रिटायरमेंट की घोषणा सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए की। सुनील ने लिखा, मुझे आपसे कुछ कहना है। संन्यास की घोषणा करते हुए सुनील छेत्री भावुक दिखे। इस वीडियो में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहले गोल से लेकर अभी तक के सफर को याद किया और कहा कि मेरा पहला मैच, मेरा पहला गोल, मेरे सफर का सबसे यादगार पल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल […]