Tragic accident in Balochistan Pakistan

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस नाले में गिरने से 28 लोगों की मौत, देखें वीडियो

 

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस नाले में गिरने से 28 लोगों की मौत, देखें वीडियो

 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को एक बस बड़े नाले में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी. इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है. सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है. सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं. इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]