An AC bus full of passengers caught fire in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग

ड्राइवर कंडेक्टर ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा तफरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब 40 यात्रियों से भरी एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। जिस बस में आग लगी वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। तभी अभनपुर के मोहन ढाबा के पास अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के विकराल रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। वहीं घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया। यात्री बस में आग लगने का कारण एसी पाइप फटना बताया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

×
Date : 04 June 2024 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]