South actress Hema arrested by Crime Branch

साउथ एक्ट्रेस हेमा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

बेंगलुरु –  ‘रेव पार्टी’ मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सोमवार को तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हेमा से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पार्टी का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक सिटी के निकट एक फार्म हाउस में 19 मई को किया गया था। सीसीबी ने हेमा को सोमवार को अपने दफ्तर बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि अपनी पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं और उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सीसीबी सूत्रों के अनुसार, जन्म दिन के बहाने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ज्यादातर लोग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आये थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बेंगलुरू से भी थे। सीसीबी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कार्यक्रम में शामिल लोगों के रक्त के नमूने लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रक्त जांच रिपोर्ट में हेमा सहित 86 लोगों के मादक पदार्थों का सेवन किये होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, कुल 103 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें 73 पुरुष और 30 महिलाएं थीं।

×
Date : 04 June 2024 Posted By : EDITOR
साउथ एक्ट्रेस हेमा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप
News Image

बेंगलुरु -  ‘रेव पार्टी' मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सोमवार को तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हेमा से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पार्टी का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक सिटी के निकट एक फार्म हाउस में 19 मई को किया गया था। सीसीबी ने हेमा को सोमवार को अपने दफ्तर बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि अपनी पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं और उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सीसीबी सूत्रों के अनुसार, जन्म दिन के बहाने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ज्यादातर लोग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आये थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बेंगलुरू से भी थे। सीसीबी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कार्यक्रम में शामिल लोगों के रक्त के नमूने लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रक्त जांच रिपोर्ट में हेमा सहित 86 लोगों के मादक पदार्थों का सेवन किये होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, कुल 103 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें 73 पुरुष और 30 महिलाएं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Netflix Reveals First Look Of Unaccustomed Earth; Freida Pinto And Siddharth Lead The Family Drama Premiering 17 December 2026

📰 Generate e-Paper Clip Netflix Reveals First Look Of Unaccustomed Earth; Freida Pinto And Siddharth Lead The Family Drama Premiering 17 December 2026 ~ Adapted by Madhuri Shekar from Jhumpa Lahiri’s acclaimed short story collection, Unaccustomed Earth explores love, longing, loss and belonging across generations.~ Mumbai: Netflix has unveiled the first look of Unaccustomed Earth, […]