Rahul Gandhi believes sister Priyanka's responsible for UP's victory

Lok Sabha Results 2024: यूपी की जीत में है बहन प्रियंका का योगदान : राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस को यहां केवल एक सीट मिली थी, वहीं इस बार कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी 38 सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। राहुल गांधी ने इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद किया। इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश मे मिली इस जीत के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रशंसा की। राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में हमें जबरदस्त जीत मिली है और इसके लिए मैं अपनी बहन प्रियंका को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यहां खूब काम किया।
राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार थे और यहां उन्होंने साढ़े तीन लाख वोटों से भी अधिक के अंतर से बढ़त बनाई है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भी जीत दर्ज की है। राहुल गांधी ने इस कामयाबी के लिए रायबरेली और वायनाड की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी उत्तर प्रदेश में मिली शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपी ने कमाल कर दिखाया है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान की रक्षा की है। यूपी के लोगों ने इंडिया गठबंधन का साथ दिया और इस कामयाबी में प्रियंका का भी हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]