victory of the unity of India alliance and PDA Akhilesh Yadav

Lok Sabha Results 2024: ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है : अखिलेश यादव

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का उम्दा प्रदर्शन करने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ”जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!”लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है। जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया। भाजपा के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई। अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को भाजपा नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया। जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है। संसदीय चुनावों में पार्टी का यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

×
Date : 05 June 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Results 2024: ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है : अखिलेश यादव
News Image

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का उम्दा प्रदर्शन करने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!"लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है। जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया। भाजपा के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई। अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को भाजपा नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया। जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है। संसदीय चुनावों में पार्टी का यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]