Environmental protection is the duty of all of us Mrs. Tara Pargi

विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण संरक्षण हम सबका कर्तव्य: श्रीमती तारा पारगी

 

विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण संरक्षण हम सबका कर्तव्य: श्रीमती तारा पारगी

इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो इन्दौर ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से इंदौर स्थित शासकीय मालव कन्या उच्चतर.मा.विद्यालय,लक्ष्मण सिंह गौर ,मोती तबेला मे पर्यावरण विषय पर परिचर्चा और पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण भी किया गया। श्रेष्ठ संवाद विजेताओ को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र की उप निदेशक श्रीमती तारा पारगी, खेल एव युवा कल्याण विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती लीना श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित थी। पर्यावरण संतुलन की बात करते हुए नेहरू युवा केंद्र की उप निदेशक श्रीमति तारा पारगी ने सभी उपस्थित जनो का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सबकी न केवल जिम्मेदारी है बल्कि कर्तव्य है। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने कहा कि जो भी चीज हमे पृकति ने दी है उसका उचित उपयोग करने के साथ ही बरबादी से बचाना है। हर हाल मै धरती को हरीभरी बनाए रखना होगा। श्री परमार ने पर्यावरण सुरक्षा की दिशा मे प्लास्टिक ओर पौलीथीन से तौबा करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य श्रीमति बबीता हयारण ने की। उपस्थित लोगो ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधारोपण करने के साथ ही अगले जन्मदिन तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री विजय यादव ने किया। आभार विद्यालय की खेल प्रशिक्षक श्रीमति अनिता भारती ने माना। इस अवसर पूजा बछाने नरेन्द्र शर्मा अजय परमार लीना श्रीवास सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर […]

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]