Crores of rupees worth of g on in the World Cup in Ujjain

Ujjain : वर्ल्ड कप में लग रहा था करोड़ों का सट्टा, उज्जैन पुलिस ने किया भंडाफोड़

 

Ujjain : वर्ल्ड कप में लग रहा था करोड़ों का सट्टा, उज्जैन पुलिस ने किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस को आज एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उज्जैन के आईजी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर सट्टे से जुड़े बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मध्य प्रदेश में सट्टे के विरुद्ध ये अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। इस कार्यवाही में अंतर्राष्ट्रीय सट्टा गिरोह के 9 आरोपियों के पास से 14 करोड़ 58 लाख रुपए की बड़ी रकम पुलिस ने बरामद की है। नोटों को गिनने के लिए मशीनों को लगाना पड़ा।
इसके साथ ही कुछ विदेशी करेंसी, 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप और एक आईपैड और कुछ अन्य सामान जैसे हिसाब-किताब की डायरी को भी जब्त किया गया है। हालांकि इस गिरोह का मुख्य सरगना फरार है और पुलिस उसकी धर पकड़ का प्रयास कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए उज्जैन के आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल यहां क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगाया जा रहा था। लेकिन ये लोग अन्य खेलों में भी सट्टा लगवाते हैं। पुलिस को काफी समय से इस बारे में सूचना मिल रही थी। इसके बाद हमने पुख्ता जानकारी इकट्ठा करने के बाद पूरी तैयारी से अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान मौके से 9 लोगों को हिरासत किया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। ये सभी लोग मुख्य रूप से नीमच, लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि इस सट्टेबाजी गिरोह के मुख्य सरगना का विदेशों में भी अक्सर आना-जाना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कहीं वो विदेश न भाग जाए हम उसके खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस जारी करने वाले हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]