kalki-2898 ad movie review

मूवी रिव्यू- कल्कि – kalki-2898 ad movie review

 

अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD रिलीज हो गई है। साइंस फिक्शन माइथोड्रामा इस फिल्म की लेंथ 3 घंटे है।

फिल्म की कहानी क्या है?
Mumbai: फिल्म की शुरुआत महाभारत के बैकड्रॉप से होती है। युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) को कभी न मरने का श्राप देते हैं। हालांकि, इस श्राप के साथ वो अश्वत्थामा को प्रायश्चित करने का एक मौका भी देते हैं। श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा से कहते हैं कि हजारों साल बाद जब दुनिया के हर कोने में सिर्फ बुराई होगी, जब लोगों पर अत्याचार बढ़ने लगेगा, तब भगवान के एक अवतार कल्कि का जन्म होगा। हालांकि, उनका जन्म आसान नहीं होगा। वो धरती पर न आएं इसके लिए आसुरी शक्तियां पूरा जोर लगाएंगी। इस स्थिति में अश्वत्थामा को भगवान की सुरक्षा कर अपने पाप धोने का अवसर मिलेगा। अब यहां से कहानी 6 हजार साल बाद आगे बढ़कर दुनिया के आखिरी शहर काशी की तरफ पहुंचती है। इसी शहर के अंदर ‘कॉम्प्लेक्स’ नाम का एक अलग एम्पायर है। इसका शासक सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) अपने आप को सर्वशक्तिमान बनाने के लिए एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट करता है। वो इसके लिए लड़कियों की कोख से निकलने वाले सीरम को अपने अंदर इंजेक्ट करता है। इसके जरिए वो अपने लैब में कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। काफी एक्सपेरिमेंट के बाद उसकी लैब से एक लड़की सुमति (दीपिका पादुकोण) प्रेग्नेंट हो जाती है। सुमति के प्रेग्नेंट होते ही दूर बैठे अश्वत्थामा को एहसास हो जाता है कि भगवान अब उसी बच्चे के रूप में दुनिया में कदम रखने वाले हैं। सुमति वहां से भाग जाती है, रास्ते में उसकी सुरक्षा के लिए अश्वत्थामा मिलते हैं। दूसरी तरफ भैरवा (प्रभास) एक मस्तमौला पैसे का लालची इंसान कैसे भी करके यास्किन के कॉम्प्लेक्स में घुसने की सोचता है। इसके लिए वो कॉम्प्लेक्स के बुरे लोगों को इम्प्रेस करने में लगा रहता है। वो कॉम्प्लेक्स के लोगों को यकीन दिलाता है कि वो सुमति को खोज लाएगा। सुमति के लिए फिर भैरवा और अश्वत्थामा में भीषण लड़ाई होती है। हालांकि बीच में कुछ ऐसा होता है कि भैरवा और अश्वत्थामा साथ मिलकर सुमति की सुरक्षा के लिए लड़ने लगते हैं। क्या भैरवा और अश्वत्थामा के बीच कोई संबंध है। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

રિવ્યૂ : Gujarati film review,Badhu Alright Chhe review

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 રિવ્યૂ : Gujarati film review,Badhu Alright Chhe review UNN @ Varsha Parikh : ગુજરાતી સિનેમામાં પરિવાર સાથે બેસીને માણી શકાય એવી ફિલ્મો બહુ ઓછી જોવા મળે છે, અને Badhu Alright Che એવી જ એક હળવી, મનોરંજક અને દિલને સ્પર્શી જાય એવી ફિલ્મ છે. ફિલ્મની વાર્તા એક સામાન્ય પરિવારની આસપાસ […]

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म: भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) कलाकार: कंगना रनौत, आशा शेलार , प्रिया बेर्डे, ईशा डे , गिरिजा ओक गोडबोले ,स्मिता तांबे निर्देशक: मनोज तापड़िया रेटिंग: 3.5 कहानी UNN @ Varsha Parikh : फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों […]