There was a ruckus Hafizul Rehman, BJP leaders met the Governo

Jharkhand : हफीजुल रहमान को लेकर मचा बवाल, राज्यपाल से मिले बीजेपी नेता

 

रांची. झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार कर लिया है. हेमंत सोरेन कैबिनेट में तीन नए चेहरों को मौका दिया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि पूर्व CM चंपाई सोरेन भी हेमन्त सोरेन कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं. इसी बीच, शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने कुरान की आयत पढ़ी, जिस पर बीजेपी ने जताई कड़ी आपत्ति जताई है. हसन ने कुरान की पहली आयत ‘बिस्मिल्लाह रहमान रहीम’ पढ़ी थी, जिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है.
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और पार्टी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. मधुपुर से जेएमएम विधायक हफीजूल अंसारी द्वारा मंत्री पद की शपथ ग्रहण के दौरान धार्मिक पंक्ति पर आपत्ति जताई. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अनुरोध किया कि फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए. बाउरी ने कहा, ‘हफीजुल अंसारी ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण के दौरान जिस धार्मिक विषयों को जोड़ा है, वह बिल्कुल गलत है. हमारा संविधान इस तरह की इजाजत नहीं देता है. यह देश में किधर जा रहा है. यह सबको पता है इससे पहले एक सांसद ने संसद में शपथ ग्रहण के दौरान फिलिस्तीन की बात कही थी और अब राष्ट्रगान के प्रति जिस भावना को दिखाया है, वह सही नहीं है.’
झारखण्ड के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने X पर हेमंत सोरेन के मंत्री हफीजुल हसन का वीडियो पोस्ट किया है और लिखा ‘झारखण्ड राज्य में मंत्री ऐसे शपथ लेते हैं? हम चुप नहीं बैठेंगे। राज्य के माननीय नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया है कि हफीजुल हसन को कार्यभार ग्रहण न करने दें, क्योंकि यह शपथ अमान्य है और संविधान के विरुद्ध है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील -यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में […]