Digvijay Singh is doing injustice to the students

खुद को युवाओं के प्रतीक कहने वाले नेता छात्रों के साथ कर रहे अन्याय : दिग्विजय सिंह

 

भोपाल। भोपाल में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग घोटाले को लेकर भाजपा को घेरा। संवाददाताओं से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं ने विधानसभा में नर्सिंग घोटाले के मुद्दे को प्रभावशाली तरीके से उठाया और सरकार कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राएं ने फीस जमा कर नामांकन कराया है। तीन साल से वे परेशान हैं। कॉलेजों में कोई पढ़ाई नहीं हो रही है। परीक्षा हो जाने पर नतीजे नहीं निकल रहे हैं। खुद को युवाओं के प्रतीक कहे जाने वाले नेता छात्रों के साथ अन्याय क्यों कर रहे हैं?
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। इस मामले में सीबीआई के अधिकारी ही भ्रष्टाचार करते पाए गए। सीबीआई के कुछ अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया। मध्यप्रदेश के भीतर हम किसी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। 2006 के बाद व्यापम घोटाले से लेकर नर्सिंग घोटाले के पीछे भाजपा सरकार का ही दिमाग है। इसके पीछे का दिमाग घोटाले के समय रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री का है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। अब इस घोटाले का जवाब तो “न खाउंगा, न खाने दूंगा” कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देंगे। और मैं इस घोटाले के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले युवाओं और प्रदेशवासियों के साथ हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बरगी क्रूज़ दुर्घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बरगी क्रूज़ दुर्घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुर्घटना की जांच करेगी उच्च स्तरीय जांच समिति नागरिकों की जान बचाने और सहयोग देने वाले प्रत्येक श्रमिक को दिए जाएंगे 51-51 हजार रूपए बचाव दल के सभी बहादुरों को राज्य सरकार करेगी सम्मानित मुख्यमंत्री ने घटनास्थल […]

किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड प्रारंभ, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू की किसानों के लिए टोल फ्री – 155253 सीएम किसान हेल्पलाइन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]