Film actress Jhanvi Kapoor is unwell

फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

 

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जाह्नवी कपूर की तबियत खराब हो गई है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाह्नवी को फूड प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जाह्नवी को अभी एक या दो दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है। जाह्नवी कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पिता फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने दी है। हालांकि फिलहाल उनकी तबियत में कितना सुधार है इस बारे में बोनी कपूर ने कुछ नहीं बताया है। हाल ही में अनंत अंबानी की शादी के सभी फंक्शंस में जाह्नवी कपूर को जमकर एन्जॉय करते हुए देखा गया था। जाह्नवी ने प्री वेडिंग से लेकर वेडिंग तक में जमकर मस्ती की थी और उनके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। उस समय जाह्नवी बिलकुल ठीक थी। मगर अचानक उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई। जाह्वनी के करियर की बात करें तो उनकी नई फिल्म ‘उलझ’ जिसमें उन्होंने एक आईपीएस आफीसर का रोल अदा किया है, 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले जाह्नवी ‘मिसेज एंड मिसेज माही’ में दिखी थीं और ये फिल्म 31 मई को रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज! ऋषभ शेट्टी की मल्टीलिंगुअल शॉर्ट फिल्म ‘मैजिक’ अब यूट्यूब पर रिलीज़, हिंदी में भी आएगी फिल्म रिशभ शेट्टी एक बार फिर नए हुनर और नई प्रतिभाओं को मौका देने के अपने सिलसिले को […]

Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out Mumbai: National Award winner Parvathy Thiruvothu is stepping into a never-before-seen avatar with her upcoming Malayalam thriller Pradhama Drishtya Kuttakkar. The first look of the actor as Aleena Abraham has now been unveiled, offering a glimpse […]