Invest Madhya Pradesh Road Show in Coimbatore on July 25

CM डॉ. यादव 25 जुलाई को कोयम्बटूर (Coimbatore) में “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश” (Invest Madhya Pradesh) रोड शो का करेंगे शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जुलाई को कोयम्बटूर (Coimbatore) में

“इन्वेस्ट मध्यप्रदेश” (Invest Madhya Pradesh) रोड शो का करेंगे शुभारंभ

इन्टरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्युनिटिज इन मध्यप्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “इन्‍टरएक्टिव सेशन ऑन इन्‍वेस्‍टमेंट अर्पोच्‍यूनिटिज इन मध्‍यप्रदेश” का गुरुवार, 25 जुलाई 2024 को कोयम्‍बटूर में शुभारंभ करेंगे। फरवरी 2025 में होने वाली “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” की ओर ले जाने वाली ‘रोड-टू-जीआईएस’ के तारतम्य में इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों की जानकारी देंगे।
यह आयोजन निवेशकों को प्रमुख हितधारकों के साथ चर्चा करने और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। गहन चर्चाओं और संभावित सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उद्योगपतियों की वन-टू-वन बैठकें होंगी। साथ ही राज्य की एक-जिला-एक-उत्पाद (ओडीओपी) योजना की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश के कुशल कार्यबल, प्रचुर संसाधनों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण से देश के प्रमुख उद्योगपतियों को रूबरू करवाकर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है, जिससे मध्यप्रदेश, देश के प्रमुख निवेश स्थलों में अग्रणी स्थान पा सके। इन्टरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्युनिटिज इन म.प्र. का पहला सत्र मुम्बई में हुआ था।
मेसर्स बेस्ट कॉर्पोरेशन एवं मेसर्स क्राफ्ट्समैन के प्रतिनिधियों सहित प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा मध्यप्रदेश में अपने अनुभव को साझा करेंगे। राज्य के औद्योगिक परिदृश्य एवं भविष्य की विकास संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
इस इन्‍टरएक्टिव सत्र का उद्देश्य पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क जैसी प्रमुख योजना के साथ आईटी पार्क और टेक्‍सटाईल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाले औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेशकों को आकर्षित करना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ‘इन्‍वेस्‍ट मध्यप्रदेश: ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट-2025’ के लिये देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों के निवेशकों को राज्य की निवेश क्षमताओं से रूबरू करवाकर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। मुंबई के बाद दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में दूसरा रोड-शो आयोजित किया जा रहा है। कोयंबटूर टेक्‍सटाईल, इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। साथ ही सचिव श्री नवनीत मोहन कोठारी सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम क्षेत्र पर विस्‍तृत जानकारी देंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम क्षेत्र पर प्रस्तुतिकरण देंगे। इंटरएक्टिव-सत्र में लघु फिल्म “एडवांटेज मध्यप्रदेश” का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

×
Date : 24 July 2024 Posted By : EDITOR
CM डॉ. यादव 25 जुलाई को कोयम्बटूर (Coimbatore) में “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश” (Invest Madhya Pradesh) रोड शो का करेंगे शुभारंभ
News Image

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जुलाई को कोयम्बटूर (Coimbatore) में

"इन्वेस्ट मध्यप्रदेश" (Invest Madhya Pradesh) रोड शो का करेंगे शुभारंभ

इन्टरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्युनिटिज इन मध्यप्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव "इन्‍टरएक्टिव सेशन ऑन इन्‍वेस्‍टमेंट अर्पोच्‍यूनिटिज इन मध्‍यप्रदेश" का गुरुवार, 25 जुलाई 2024 को कोयम्‍बटूर में शुभारंभ करेंगे। फरवरी 2025 में होने वाली "इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" की ओर ले जाने वाली 'रोड-टू-जीआईएस' के तारतम्य में इसका आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों की जानकारी देंगे।
यह आयोजन निवेशकों को प्रमुख हितधारकों के साथ चर्चा करने और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। गहन चर्चाओं और संभावित सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उद्योगपतियों की वन-टू-वन बैठकें होंगी। साथ ही राज्य की एक-जिला-एक-उत्पाद (ओडीओपी) योजना की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश के कुशल कार्यबल, प्रचुर संसाधनों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण से देश के प्रमुख उद्योगपतियों को रूबरू करवाकर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है, जिससे मध्यप्रदेश, देश के प्रमुख निवेश स्थलों में अग्रणी स्थान पा सके। इन्टरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्युनिटिज इन म.प्र. का पहला सत्र मुम्बई में हुआ था।
मेसर्स बेस्ट कॉर्पोरेशन एवं मेसर्स क्राफ्ट्समैन के प्रतिनिधियों सहित प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा मध्यप्रदेश में अपने अनुभव को साझा करेंगे। राज्य के औद्योगिक परिदृश्य एवं भविष्य की विकास संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
इस इन्‍टरएक्टिव सत्र का उद्देश्य पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क जैसी प्रमुख योजना के साथ आईटी पार्क और टेक्‍सटाईल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाले औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेशकों को आकर्षित करना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ‘इन्‍वेस्‍ट मध्यप्रदेश: ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट-2025’ के लिये देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों के निवेशकों को राज्य की निवेश क्षमताओं से रूबरू करवाकर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। मुंबई के बाद दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में दूसरा रोड-शो आयोजित किया जा रहा है। कोयंबटूर टेक्‍सटाईल, इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। साथ ही सचिव श्री नवनीत मोहन कोठारी सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम क्षेत्र पर विस्‍तृत जानकारी देंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम क्षेत्र पर प्रस्तुतिकरण देंगे। इंटरएक्टिव-सत्र में लघु फिल्म "एडवांटेज मध्यप्रदेश" का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]